Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

प्रधानमंत्री ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात की

Advertisement

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इन पदाधिकारियों ने श्री मोदी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्यौता दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं अपने जीवनकाल में इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:-

Advertisement

“जय सियाराम!

आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है।

Advertisement

मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा।”

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पेड से टकराकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, आईटी कंपनी के इंजीनियर की मौत

pahaadconnection

देश-विदेश में उत्तराखंड की पहचान बन चुका मिलेट

pahaadconnection

सेना और बीजेपी की सोच में राष्ट्र सर्वोपरि : जनरल वीके सिंह

pahaadconnection

Leave a Comment