Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

चलाया जा रहा घर-घर जाकर जागरुकता अभियान

Advertisement

बागेश्वर 25 नवंबर। आगामी 30 नवम्बर तक उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशो के क्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापों, नालसा योजनाओं एवं अन्य कानूनी विषय पर घर-घर जाकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। सचिव जिला विविधक सेवा प्राधिकरण जयेंद्र सिहं ने बताया कि जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव कुमार खुल्बे के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद के सभी पराविधिक कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने न्याय पंचायत क्षेत्रों में घर-घर जाकर जाकर लोगों को विभिन्न कानूनी विषयों (जैसें-घरेलू हिंसा , बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पर्यावरण संरक्षण, नशे से होने वाले दुष्ट परिणाम, पोक्सो, साइबर क्राइम, आपदा पीड़ितों को विधिक सहायता, मानसिक एवं शारीरिक रुप से कमजोर व्यक्तियों को विधिक सेवाये, विधिक सेवा प्राधिकरणों के कार्याे, विषय पर जानकारी दी जा रही है तथा इस संबंधन में पैम्फलेट भी वितरित किये जा रहे है। इसके अतिरिक्त पराविधिक कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, नालसा हेल्प लाइन नम्बर 15100, सालसा एवं नालसा वेब पोर्टल, वाणिज्यिक न्यायालय, मध्यस्थता एवं राष्ट्रीय लोक अदालत विषय पर भी जानकारी घर-घर जाकर दी जा रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

आजादी का अमृत महोत्सव: पीएम मोदी करेंगे हरिद्वार में नगर वन का उद्घाटन, वन मंत्री लगाएंगे पेड़

pahaadconnection

सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं : सीएम

pahaadconnection

नए साल की शुरुआत कैसे करें ? जाने कुछ आसान से टिप्स।

pahaadconnection

Leave a Comment