Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कांग्रेस ने किया धामी सरकार का पुतला दहन

Advertisement

देहरादून, 25 नवम्बर। हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी के वर्तमान जिला अध्यक्ष व बजरंग दल के पूर्व नगर अध्यक्ष नवीन रौतला की और से नाबालिग युवती के साथ किये गये दुष्कर्म के आरोप से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें धामी सरकार का पुतला दहन किया। राजधानी देहरादून मे आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया और धामी सरकार का पुतला फूंका। गोगी ने कहा कि भाजपा के शासन में महिलायें सुरक्षित नहीं हैं। एक के बाद एक भाजपा के नेताओं के महिला विरोधी कारनामे सामने आ रहे हैं। इतना समय बीतने के बाद भी अभी तक अंकिता हत्याकांड में शामिल वीआईपी का नाम तक सामने नहीं आया है। जाहिर है भाजपा सरकार के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। न राज्य की कानून व्यवस्था काम कर रही है न लोककल्याण के कार्यों पर सरकार का ध्यान है। लूट, डकैती, जमीनों के फर्जीवाड़े आदि की घटनाएं आये दिन हो रही हैं। भाजपा सरकार महिलाओं को लेकर हर स्तर पर असंवेदनशील है। दिल्ली में देश का गर्व महिला पहलवानों के साथ दुर्व्यवहार का मामला अकारण नहीं है बल्कि ये सरकार सत्ता के मद में चूर है। भाजपा सरकार के तथाकथित डबल इंजन की सरकार का सबसे ज्यादा खामियाजा महिलाओं को ही भुगतना पड़ा है। एक तरफ भयंकर महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है दूसरी तरफ महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में वृद्धि हुई है। आने वाले चुनावों में महिलाएं भाजपा को सबक सिखाएंगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल, सत्य पोखरियाल, पूनम कंडारी, सावित्री थापा, मंजू चौहान, अभिषेक तिवारी, फारूक राव, जगदीश धीमान, भवन डोरा, रामबाबू, सुभाष धीमान आदि उपस्थित थे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

एन.आई.सी. उत्तराखण्ड द्वारा “जन परिचय” पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन।

pahaadconnection

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित

pahaadconnection

वैश्विक भू-राजनीतिक माहौल परिवर्तन की स्थिति में : सीडीएस

pahaadconnection

Leave a Comment