Pahaad Connection
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

महिला ने पंखे पर लटक कर लगा ली फांसी

Advertisement

देहरादून। बीरपुर डाण्डी मोड बडकोट रानीपोखरी मे निवास करने वाली एक महिला ने अपने कमरे मे पंखे पर लटक कर फांसी लगा ली है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

थाना रानीपोखरी पुलिस को आज सुनील थापा हाल निवासी गम्भीर सिंह का मकान बीरपुर डाण्डी मोड बडकोट रानीपोखरी ने फोन पर सूचना दी की उनकी पत्नी सुनीता थापा ने दरवाजा बन्द कर पंखे पर लटक कर फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही थाना रानीपोखरी से पुलिस बल मौके पर पहुँचा। मौके पर कमरे का दरवाजा अन्दर से बन्द था, पुलिस द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़कर मृतका सुनीता थापा को,  जो पंखे पर दपट्टे का फन्दा लगाकर लटकी हुई थी, को नीचे उतारा गया। मौके पर घटना की विडियोग्राफी, फोटोग्राफी की गयीं तथा मृतका को 108 एम्बुलेंस से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ले जाया गया। मृतका सुनीता के शव को मोर्चरी हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट मे रखवाया गया है। थाना रानीपोखरी पुलिस द्वारा मृतका के शव के पंचायतनामा एवं आवश्यक कार्यवाही की गई। थाना पुलिस का कहना हैं की आत्महत्या के कारणों की जाँच की जा रही है।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

अकिंता की हत्या उत्तराखण्ड़ के आत्मसम्मान की हत्या : हरीश रावत

pahaadconnection

जल शक्ति अभियान के अर्न्तगत कार्यों का निरीक्षण

pahaadconnection

नासा बोइंग के सीएसटी-100 स्टारलाइनर की पहली चालक दल की उड़ान में मई तक की देरी हुई है

pahaadconnection

Leave a Comment