Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

एक लाख से ज्यादा हनुमान चालीसा केंद्र बनाएंगे

Advertisement

हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के तीन दिवसीय सम्मेलन में पहुंचे डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देशभर में एक लाख से अधिक हनुमान चालीसा केंद्र बनाकर करोड़ों हिंदुओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज राम मंदिर का निर्माण हिंदुओं के लिए गौरव का विषय है। इसमें तमाम कारसेवक और उनके परिजन आनंद की अनुभूति कर रहे हैं।

डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर बनाने के लिए 1989 में सवा रुपया देने वाले आठ करोड़ हिंदुओं का हम धन्यवाद देते हैं, सवा रुपया से एकत्रित आठ करोड़ 40 लाख की बड़ी धनराशि से खरीदे हुए पत्थर से ही मंदिर का निर्माण चल रहा है। डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर का नेतृत्व करने वाले अशोक सिंघल, गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ, अयोध्या के महंत रामचंद्र परमहंस दास, आचार्य गिरिराज किशोर, आचार्य धर्मेन्द्र, पुल्लारेड्डी हैदराबाद, एच थिप्पारेड्डी बेंगलुरु, बाला साहेब ठाकरे को भारत रत्न देकर सम्मानित करने की मांग भी की। एक दशक से अज्ञातवास के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जब आवश्यकता थी तो अयोध्या चलो… का नारा दिया, अब फिर आवश्यकता पड़ी है तो मथुरा और काशी के लिए देशभर के हिंदुओं का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन नहीं देश में ट्रिपल इंजन की सरकार है। सभी रामभक्त हैं और रामभक्त हिंदुओं की आस्था पर कतई कुठाराघात नहीं होने देंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री के जन सेवा संकल्प, सुशासन को सार्थक करता जिला प्रशासन

pahaadconnection

अधिकारी 100 दिनों के भीतर नेट बैंकिंग की दिशा में आगे बढ़े : डॉ धन सिंह रावत

pahaadconnection

अनिल शर्मा के निधन पर एनयूजे ने व्यक्त किया शोक

pahaadconnection

Leave a Comment