Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

वीर सैनिकों पर हमें गर्व : सीएम

Advertisement

देहरादून 07 दिसंबर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि.) उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा (से.नि) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस‘ का यह अवसर राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी दिन है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के नागरिकों से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए अपना योगदान देने की भी अपील की है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

संवैधानिक हत्या का भ्रम फैलाने वालों के दागदार इतिहास को दर्शाता है आपातकाल : भट्ट

pahaadconnection

मेटा 21,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद और कटौती करने की सोच रही है

pahaadconnection

परेड ग्राउंड के खेल मैदान से शुरू होगी श्री राम शोभायात्रा

pahaadconnection

Leave a Comment