Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नगर निगम चुनाव के लिये बैठक का आयोजन

Advertisement

देहरादून। नगर निगम के चुनाव के लिये कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा वरिष्ठ नेताओं, पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों की बैठक ली गयी। बैठक में पार्टी संगठन तथा आगामी नगर निगम के चुनावों के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर करन माहरा ने कहा कि देहरादून समस्याओं जैसे डेंगू, नगर निगम तथा स्मार्ट सिटी के कार्यों में अनियमितता आदि को कार्यकर्ता सजगता से उठाते रहे हैं आगे भी सजगतापूर्वक जनहित के विषयों पर सरकार को घेरते रहें। ऐसी ही समस्याओं को मुद्दा बनाकर नगर निगम का चुनाव भी लड़ा जाएगा। निकायों में पार्टी मजबूत होगी तो राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्वाभाविक रूप से और भी मजबूत होगी। सभी कार्यकर्ता और नेता परस्पर समन्वय को और बेहतर करें। देहरादून में पार्टी के सदस्यों की बड़ी संख्या है जो पार्टी से लंबे समय से निष्ठापूर्वक जुड़े रहे हैं। सभी लोग समन्वय और ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे तो नगर निगम चुनावों में पार्टी को विजयी होने से कोई नहीं रोक सकता।

महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि महानगर संगठन चुनावों के लिए तैयार है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार नगर के महत्वपूर्ण मामलों को उठाया है और आगे भी सभी लोग मिलकर कार्य करेंगे। महानगर कांग्रेस द्वारा आगामी दिनों में एक- एक वार्ड को लक्षित कर वार्डवार कार्यक्रम किये जाने प्रस्तावित हैं। बैठक में मुख्य रूप से  पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, महामंत्री  नवीन जोशी, वीरेंद्र पोखरियाल, मानवेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस उर्मिला थापा, नेता प्रतिपक्ष का डॉ विजेंद्र पाल, पार्षद संगीता गुप्ता, अनूप कपूर, इताक ख़ान, सुशांत वोरा, रमेश कुमार मंगू, मुनिक अहमद, इीलहास  अंसारी, अमित भंडारी, हुकुम घड़िया, आनंद त्यागी आदि उपस्थित थे।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने IGI एयरपोर्ट पर जांच और कोविड परीक्षण सुविधा की समीक्षा की

pahaadconnection

उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने चार धाम यात्रा के लिए बसों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

pahaadconnection

Leave a Comment