Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

कृषि मंत्री ने किया प्रर्दशनी का शुभारंभ

Advertisement

देहरादून । प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को 23वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा सीमाद्वार कैम्प परिसर देहरादून में आयोजित मिलेट्स (श्री अन्न) प्रर्दशनी में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया गया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी में विभिन्न समूहों द्वारा “श्री अन्न ” से निर्मित उत्पादों के स्टालों का अवलोकन किया गया। इस प्रदर्शनी में किसान उत्पादक आयोजक प्रतिनिधि, नेशनल ग्रामीण आजीविका मिशन (एन.आर.एल.एम.) एवं कृषि विभाग (देहरादून), से ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा मिलेटस जैसे ज्वार, बाजरा, कंगनी, रामवा, रागी, कुटकी इत्यादि के विभिन्न स्टाल लगाए गए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष यानी इंटरनेशनल ईयर ऑफ़ मिलेट्स घोषित किया है। मंत्री ने कहा उत्तराखंड में प्रदेश सरकार मिलेट्स के प्रोत्साहन और विपणन के लिए लगातार कार्य रही है। उन्होंने कहा मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पूर्व में देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास और गैरसैंण में मिलेट्स भोज का आयोजन कर चुकी है। उन्होंने कहा श्री अन्न मोटा अनाज हमारी परंपरागत खेती में है। मंत्री ने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मिलेट्स “श्री अन्न” को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में मिलेट मिशन का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश में मिलेट्स का उत्पादन अधिक से अधिक हो इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा आज उत्तराखण्ड का मिलेट एक ब्राण्ड के रूप में स्थापित हो चुका है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा निश्चित ही ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से श्री अन्न के प्रचार प्रसार के साथ ही उसको बढ़ावा भी मिलेगा। उन्होंने कह मिलेटस हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है और हमें अपने आहार में शामिल करना आवश्यक है, इससे हमारा स्वास्थ्य सुधरेगा, किसानो को आर्थिक व सामाजिक रूप से लाभ मिलेगा और भूमि की उर्वरा शक्ति बढेगी, पानी की बचत होगी व पर्यावरण में सुधार होगा। मंत्री गणेश जोशी ने आई.टी.बी.पी. में जवानों के भोजन में मिलेटस  (श्री अन्न) का उपयोग किया जा रहा है जो काबिले तारीफ है। इस अवसर पर आयुक्त ग्राम विकास आनन्द स्वरूप,महानिरीक्षक आईटीबीपी उ.सीमांत संजय गुंज्याल, उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय देहरादून मनु महाराज, सैनानी भानु प्रताप, किसान उत्पादक आयोजक प्रतिनिधि, समस्त पदाधिकारी एवं हिमवीर परिजन इस समारोह मे उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया जॉर्ज एवरेस्ट से हिमालय दर्शन हेलिकॉप्टर सेवा का शुभारंभ

pahaadconnection

जातिय जन गणना पर केंद्र सरकार गंभीर नहीं : मोहन काला

pahaadconnection

आखिर मुकेश अंबानी के पास क्यों नहीं है कोई क्रेडिट कार्ड, न जेब में होते हैं पैसा, खुद बताइए बात, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

pahaadconnection

Leave a Comment