Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

एसएसपी ने अलग अंदाज में मनाया क्रिसमस डे

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून में एसएसपी ने अलग अंदाज में क्रिसमस डे मनाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून बेटी संग सेंटा क्लॉज  बने और उन्होंने जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर बातचीत कर उनको गर्म कंबल वितरित किए। एसएसपी ने घंटाघर, दून हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन आदि स्थान पर रात्रि 12 बजे जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर अलग अंदाज में क्रिसमस डे मनाया।

आज रात्रि क्रिसमस डे के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा अपनी बेटी के साथ शहर के मुख्य स्थानों का भ्रमण किया गया। सर्द मौसम में घंटाघर, दूनअस्पताल व रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे फुटपाथ पर जरूरतमंद व्यक्तियों से बातचीत कर उनको गर्म कंबल वितरित किए। रात्रि में गुब्बारे बेचकर अपने परिवार का सहयोग करने वाले कुछ बच्चे मिले उनसे बातचीत कर उनको भी गर्म कंबल व आर्थिक मदद कर काम के साथ-साथ पढ़ाई हेतु भी प्रोत्साहित किया। रात्रि में जानवरों को भी बिस्कुट दिए तो जानवर भी सेंटा को देख पीछे-पीछे चलने लगे। जरूरतमंद व्यक्तियों द्वारा रात्रि में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व उनकी बेटी को अपने पास देखकर सुखद महसूस किया व आशीर्वाद भी दिया।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करेगा ‘गांव चलो अभियान’: डॉ धन सिंह रावत

pahaadconnection

प्रधानमंत्री का पिथौरागढ़ दौरा घोर निराशाजनक : करन माहरा

pahaadconnection

प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे गरीब उत्थान व कल्याण का संकल्प हो रहा सिद्ध : रेखा आर्या

pahaadconnection

Leave a Comment