Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष ने किया मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित

Advertisement

कोटद्वार 16 मई। विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंण्डूड़ी भूषण ने विकास खण्ड दुगड्डा शिक्षा विभाग द्वारा कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 में छात्र छात्राओं द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा में अपने अपने विद्यालयों में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विद्यार्थी अभिभावकों व शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में कोटद्वार का नाम आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करी , विधानसभा अध्यक्ष ने बताया शिक्षा हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसके माध्यम से हम एक अच्छे समाज और अच्छे राष्ट्र की नीव रखने: का कार्य करते है। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए बताया की शिक्षक हमारे जीवन का रास्ता तैयार करते है व बच्चो को तरासने का कार्य भी एक शिक्षक का होता है, उन्होंने बताया की हम लगातार सरकार के माध्यम से सरकारी विद्यालयों में कार्य कर रहे है जिस से बच्चो को कोई असुविधा ना लगे, अभी तक हम ने कोटद्वार विधानसभा में कई विद्यालयों में जिर्णोधार का कार्य किया है व आगे भी हम शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य करते रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने रा.बा.ई. कालेज कलालघाटी की महक रावत, जयदेवपुर की मनीषा, घमंडपुर की साक्षी आदि ऐसे 93 बच्चो को सम्मानित किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी दुगड्डा अमित कुमार चंद, अभिभावक संघ अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार मुकेश रावत, विजेंद्र सिंह नेगी आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

दून सिख वेलफेयर सोसायटी के नेत्र चिकित्सा शिविर में 509 मरीजों की हुई जाँच

pahaadconnection

उत्तराखंड को संवारने का काम कर रही डबल इंजन की सरकार : नरेश बंसल

pahaadconnection

मुख्य बकायेदारों की अमीनवार सूची बनाते हुए राजस्व वसूली की जाए : डीएम

pahaadconnection

Leave a Comment