Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जनपद में लगातार लग रही ‘’पुलिस की चौपाल’’

Advertisement

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड की “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” की परिकल्पना को साकार किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नशे के विरूद्ध आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस की चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज देहरादून के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस की चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा औधोगिक संस्थानों, शिक्षण संस्थानों, आदि स्थानों पर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया, साथ ही उपस्थित लोगो को थाना पुलिस व देहरादून ANTF टीम के नम्बर उक्त चौपाल के माध्यम से लोगो को उपलब्ध कराकर उन्हें अपने क्षेत्र में नशा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को उक्त नंबरो पर देने हेतु अपील की गयी। इस दौरान उपस्थित लोगों को अपने जीवन में नशा न करने तथा लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम मे उपस्थित छात्राओं, महिलाओ को उत्तराखंड पुलिस ऐप के गौरा-शक्ति फ़ीचर के संचालन की जानकारी देकर उसके उपयोग के विषय में जानकारी दी गई।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में भीषण हिमस्खलन

pahaadconnection

देहरादून। कैंट विधानसभा मे आज भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर अध्यक्ष ने संगठनात्मक विषयों को लेकर बैठक आयोजित की। जिसमे अनेक विषयों पर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कैंट विधानसभा की बूथ सत्यापन, मन की बात’ एवं अन्य संगठनात्मक विषयों को लेकर के आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती सविता कपूर के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानस को आशा, उत्साह, आत्मविश्वास एवं नवाचार से भरने वाले सेवा, सुरक्षा, सुशासन और समग्र विकास के गौरवशाली एवं निर्माणकारी 09 वर्ष पूर्ण हो गये हैं। राष्ट्रीय गौरवों के पुनर्स्थापन एवं विरासतों के संरक्षण-संवर्धन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विराट दूरदर्शी नेतृत्व में ‘नया भारत’ वैश्विक पटल पर शक्ति, समृद्धि एवं संभावनाओं के विराट केंद्र के रूप में इन 09 वर्षों में स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकनिष्ठ मार्गदर्शन में अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत, ग्रामोदय से राष्ट्रोदय एवं एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पनाएं साकार हो रही हैं। बैठक में मण्डल अध्यक्षा प्रेम नगर कांवली श्रीमती अंजू बिष्ट, जीएमएस मण्डल अध्यक्ष सुमित पाण्डे, दोनों मण्डलों के महामंत्री, मण्डल प्रभारी प्रेमनगर कांवली राजेश काम्बोज, पार्षद, पराजित पार्षद प्रत्याशी, मनोनीत पार्षद, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी आदि उपस्थित थे।

pahaadconnection

हयात रेसीडेंसी को 24 घंटे बार संचालन की अनुमति को आबकारी आयुक्त ने किया निरस्त

pahaadconnection

Leave a Comment