Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा सरकार का पुतला दहन

Advertisement

देहरादून। चंपावत के भाजपा नेता द्वारा नाबालिग के यौन शोषण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में एश्ले हॉल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। गोगी ने कहा कि चंपावत में भाजपा नेता कमल रावत जो क्षेत्र पंचायात सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य भी है, द्वारा नाबालिग का यौन शोषण किया गया है। अभी तक उसे गिरफ्तार भी नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता का ये कुकृत्य बताता है कि भाजपा सत्ता के मद में चूर हो गई है। गोगी ने कहा कि हैरत की बात है कि भाजपा अब जनता की आंखों में भी यह कह कर धूल झोंक रही है कि आरोपी नेता ने 20 दिसम्बर को पद से इस्तीफा दे दिया था। क्या यह कुकृत्य करने के लिए आरोपी भाजपा नेता ने पार्टी की अनुमति ली जो उसने घटना से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया था। भाजपा की कथनी करनी में इतना फर्क है कि एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं दूसरी तरफ भाजपा शासन में महिलाओं के विरुद्ध अपराध में भयंकर वृद्धि हुई है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार शांत आबोहवा की छवि वाले उत्तराखंड में 2022 में महिलाओं के खिलाफ 26 प्रतिशत मामले बढ़े हैं। उत्तराखंड ऐसे अपराधों में देश मे सर्वाधिक वृद्धि वाले राज्यों में से है। यह धामी सरकार की घोर विफलता है। उत्तराखंड में इससे पूर्व भी भाजपा नेताओं पर कभी पेपर लीक कभी यौन शोषण कभी मारपीट के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे ही भाजपा के कैबिनेट मंत्री ने भी सारी मर्यादाएं लांघते हुए ऋषिकेश में सरेराह एक नागरिक के साथ मारपीट की थी। गोगी ने कहा कि हाल ही में कोटद्वार में भाजपा के विधायक दिलीप रावत ने भी समर्थक का चालान काटने पर परिवहन अधिकारी पर सरेराह हाथ उठाया था। युवा, बेरोजगार और राज्य आन्दोलनकारी उपेक्षित होकर सड़कों पर संघर्षरत हैं, वहीं भाजपा के नेता सत्ता के अहंकार में लोगों से खुलेआम दुर्व्यवहार कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषी भाजपा नेता को तत्काल गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दौसोनी, महिला महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा, सत्य पोखरियाल, सावित्री थापा, सोनम थापा, पूनम कंडारी, देवेंद्र सिंह, अभिषेक तिवारी, वीरेंद्र पवार, अमित अरोड़ा, सलमान, चुन्नीलाल, उदय रावत, पिंटू मौर्य, अनूप पासी, अशोक, रवि हसन, मरगूब आलम, विकास ठाकुर, आदर्श, मनोज चौधरी, मुस्तकीम, अंकित, मनोज, अरुण, इस्लाम, मिजाजी खान, शुभम सैनी, मनीष गर्ग अवसर पर आदि उपस्थित थे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

उर्फी जावेद ने पहनी बांस की ड्रेस

pahaadconnection

पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं का लोकापर्ण

pahaadconnection

केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ सीएम ने लिया सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा

pahaadconnection

Leave a Comment