Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

प्रदेश मीडिया प्रभारी ने की सीएम से मुलाकात, क्षेत्रीय समस्याओं से कराया अवगत

Advertisement

देहरादून 05 जनवरी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर नव वर्ष की शुभ कामनाएं दी और उन्हे यमुनोत्री क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। श्री चौहान ने सीएम को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। इसके अलावा केंद्र तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ को किस तरह से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है इस बारे मे भी अवगत कराया। श्री चौहान मे आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर मीडिया विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। चौहान ने कहा कि सीएम का वर्ष 2023 का कार्यकाल विकास और जन हित मे ऐतिहासिक निर्णय के लिए जाना जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे राज्य विकास के क्षेत्र मे तेजी से प्रगति कर रहा है। सीएम ने जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने और जन सेवा मे सभी से जुटने का आहवान किया।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

महानगर कांग्रेस कमेटी ने पंडितवाडी में खोला कैंप कार्यालय

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री ने की केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री से मुलाकात

pahaadconnection

सीएम धामी ने की बारिश को लेकर सतर्क रहने की अपील

pahaadconnection

Leave a Comment