Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

बजट सत्र को गैरसैंण में आयोजित ना किये जाने के फैसले को दुर्भाग्य पूर्ण बताया

Advertisement

देहरादून। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने प्रेस वार्ता करते हुए कैबिनेट में विधानसभा के बजट सत्र को गैरसैंण में आयोजित ना किये जाने के फैसले को दुर्भाग्य पूर्ण बताया और कहा कि यह फैसला जनभावना का अपमान करने वाला है और राज्य आन्दोलन में पर्वतीय क्षेत्र के विकास का जो सपना देखा गया था उसको भी चकनाचूर करने वाला है। राज्य आन्दोलन में शहीद हुए शहीदों की शहादत का भी यह अपमान है। और राज्य के आन्दोलनकारी भी इस फैसले से आहत हैं। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से कहना चाहता हॅू कि विधानसभा का बजट सत्र अगर फरवरी मार्च में भी गैरसैण में आयोजित नही किया जा रहा है तो कब आयोजित होगा। इसके बाद सरकार पिछले वर्षो की तरह चारधाम यात्रा का बहाना बनाकर गैरसैंण में सत्र अयोजित करने से भागेगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस जनविरोधी फैसले को बदलकर जनभावनाओ का सम्मान करें। पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री महेन्द्र सिंह नेगी गुरू जी, नवीन जोशी, प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष डाॅ. जसविन्दर सिंह गोगी, आदि उपस्थित थे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्य के मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रहा उक्रांद : काशी सिंह ऐरी

pahaadconnection

आईपीएस केवल खुराना के निधन से पुलिस महकमे शोक की लहर

pahaadconnection

जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता

pahaadconnection

Leave a Comment