Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अकेशिया पब्लिक स्कूल ने मनाया वार्षिक खेल दिवस

Advertisement

देहरादून। अकेशिया पब्लिक स्कूल नत्थनपुर ने अपना दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा पांचवी तक के छात्र-छात्राओं ने कई तरह के खेलों में अपना हुनर दिखाया, कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक मनमीत सिंह ढिल्लन ने किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा वन्दे मातरम गीत की प्रस्तुति दी गयी, इस वार्षिक खेलकूद समारोह में बच्चो ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति भी दी गई, प्री प्राईमरी कक्षाओं द्वारा ग्रीन इड़िया क्लीन इंडिया, ब्राईड एंड ग्रुम रेस, सिनियर सिटिजन रेस आदि आयोजित किए गए। वहीं कक्षा 1 से 5 तक के छात्र छात्राओं द्वारा फेयरी रेस, जैली रेस, स्पून एवं लेमन रेस, चार्ली चैपलिन रेस, जलेबी रेस, हर्डल रेस आदि का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को मैडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गये। वहीं दूसरी ओर कक्षा 6 से 11 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा टेबिल टेनिस सीनियर वर्ग में अनंन रावत व पीहू नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं जूनियर वर्ग में आदित्य घिल्डियाल व आरुषी नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिन्टन में सीनियर वर्ग में कक्षा 11वीं के छात्र श्रेय बिष्ट और कक्षा नवीं की छात्रा नवेदिता यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जूनियर वर्ग में कक्षा आठवीं के छात्र नैतिक शर्मा व अवन्तिका भण्डारी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ, बास्केट बॉल, बालीबॉल में कलाम हाऊस विजयी रहा, चैस में कक्षा 9वीं के छात्र अध्ययन भण्डारी व नवोदिता यादव और कक्षा आठवीं के छात्र केशव कुमार व दिया जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा योगा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में मानवी सिंह को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र‌गान के साथ किया गया, जिसमें वि‌द्यालय की प्रधानाचार्या पूजा मारिया, उप प्रधानाचार्या ममता रावत, प्रबन्धक मनमीत सिंह ढिल्लन व सभी शिक्षक शिक्षिकाँए उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

ऐशियन स्कूल एवं न्यू दून ब्लाज्म ने जीते अपने अपने क्रिकेट मैच

pahaadconnection

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य अवधेश पंत का स्वागत

pahaadconnection

2 अक्टूबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, 2.25 लाख खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

pahaadconnection

Leave a Comment