Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेश

प्रिया जयंती थपलियाल को 128वीं बोस्टन मैराथन में बैंक ऑफ अमेरिका के लिए चुना गया

Advertisement

उत्तराखंड की बेटी ने किया देश का नाम रोशन

प्रिया जयंती थपलियाल को 128वीं बोस्टन मैराथन में बैंक ऑफ अमेरिका के लिए चुना गया

Advertisement

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड की बेटी प्रिया जयंती थपलियाल ने प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन किया है। पौड़ी गढ़वाल की प्रिया जयंती थपलियाल को 15 अप्रैल को होने वाली 128वीं बोस्टन मैराथन में बैंक ऑफ अमेरिका के लिए चुना गया। जिससे प्रदेश भर में खुशी की लहर है। प्रिया जयंती थपलियाल पौड़ी जिले के एक छोटे से गांव रहने वाली हैं।

Advertisement

बचपन से ही संघर्षमय जीवन यापन करने वाली जयंती ने बैंक ऑफ अमेरिका द्वारा आयोजित बोस्टन मैराथन की 128वीं दौड़ में अपना स्थान बनाया है। इस मैराथन का आयोजन 15 अप्रैल, 2024 को अमेरिका में होना है। बोस्टन मैराथन दुनिया की प्रमुख पुराने मैराथन है। संयुक्त राज्य अमेरिका में बोस्टन मैराथन पहली बार साल 1897 में आयोजित हुई थी। यही दुनिया का सबसे पुराना मैराथन है। यह वर्ष में एक बार आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता है। इस मैराथन में पूरी दुनिया के धावक हिस्सा लेते हैं। प्रिया जयंती थपलियाल का जन्म 1978 में हुआ था। उनके पिता दिल्ली में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे. वह सात वर्ष की उम्र में ही अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गई थी। जयंती अपने तीन भाई बहन में से एक है। तीनों ही स्पोर्टस में रुचि रखते है। प्रिया जयंती कि इस उपलब्धि के बाद से प्रदेश में खुशी की लहर है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सचिव अपने विभागों की रिक्तियों की सूचना एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध करायें : सीएम

pahaadconnection

मिलेट्स पर आयोजित होगी राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता : डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

पेयजल समस्याओं का समाधान करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment