Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय को मिले 53 नर्सिंग अधिकारी

Advertisement

श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस चिकित्सालय को 53 स्थाई नर्सिंग अधिकारी मिले चुके है। शुक्रवार से नर्सिंग अधिकारियों ने बेस चिकित्सालय पहुंचकर अपने योगदान की सूचना दी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने सभी नर्सिंग अधिकारियों से मिलकर बेस चिकित्सालय में तैनाती लेने पर सभी का स्वागत करते मरीजों के हितों में बेहतर से बेहतर कार्य करने का आह्वान किया है। कहा कि बेस अस्पताल में जिस भी विभाग के वार्डो में तैनाती मिले, वहां की तमाम सुविधाओं को बेहतर ढ़ग से संचालित की जाए, ताकि मरीजों की ओर से कोई शिकायत ना रहे।

बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशों पर सीएमओ पौड़ी गढ़वाल 51 नर्सिंग अधिकारी बेस चिकित्सालय के लिए भेजे गये। जबकि दो ऋषिकेश क्षेत्र से भेजे गये है। उन्होंने कहा कि सभी नर्सिंग अधिकारियों ने योगदान की सूचना दी गई। इसके साथ ही बायोमैट्रिक हाजरी से लेकर तमाम कागजी कार्यवाही पूर्ण की गई। कहा कि नर्सिंग अधिकारी मिलने से बेस चिकित्सालय के वार्डो में जो कमी बनी हुई थी वह पूरी हो जायेगी। इससे अस्पताल के वार्डो में नर्सिंग अधिकारी मिलने से बेहतर व्यवस्था बनाने में बेस अस्पताल प्रशासन को सहायता मिलेगी ही साथ ही मरीज हित में बेहतर व्यवस्था हो पायेगी। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मा. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री जी का आभार प्रकट किया।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

अभिनेता वरुण धवन ने अपनी खाना पकाने की प्रतिभा से पिता के लिए बनाया हलवा

pahaadconnection

तीन दिवसीय उत्तराखण्ड यात्रा के पश्चात वापस दिल्ली रवाना हो गईं राष्ट्रपति

pahaadconnection

कोटद्वार और आनंद विहार टर्मिनल के मध्य नई रेल सेवा की शुरुआत

pahaadconnection

Leave a Comment