Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

नौकरशाह के साथ अभद्रता स्वस्थ लोकतंत्र की परम्परा के लिए शुभ संकेत नहीं : करन माहरा

Advertisement

देहरादून 8 मार्च। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा विधायक द्वारा नगर निगम देहरादून के मुख्य नगर अधिकारी के साथ की गई अभद्रता की निन्दा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि एवं नौकरशाह जनता के प्रति उत्तरदायी होते हैं तथा उनका इस प्रकार का व्यवहार शोभनीय नहीं होता है। जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के चुने हुए जनप्रतिनिधि द्वारा उच्च पद पर बैठे नौकरशाह के साथ अभद्रता की जा रही है वह स्वस्थ लोकतंत्र की परम्परा के लिए शुभ संकेत नहीं माना जा सकता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि देहरादून नगर निगम मे मुख्य नगर अधिकारी एवं विधायक के मध्य घटित यह घटना जनप्रतिनिधित्वय को शर्मसार करने वाली निन्दनीय घटना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जिम्मेदारीपूर्ण पद पर बैठे नौकरशाहों के साथ सत्ताधारी दल के विधायक द्वारा अभद्रता किया जाना किसी भी स्थिति उचित नहीं ठहराई जा सकती है। उन्होंने  यह भी कहा कि सरकारी पदों पर बैठे अधिकारियों को भी अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदारी समझनी होगी क्योंकि वे भी सीधे जनता के प्रति उत्तरदायी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी विद डिफरेंट तथा सबको सम्मान देने का नारा देने वाली पार्टी जिसे प्रदेश की जनता ने प्रचण्ड बहुमत के साथ सत्ता सौंपी उसके जनप्रतिनिधि इस प्रकार का व्यवहार प्रकट कर अपनी पार्टी का असली चेहरा उजागर कर रहे हैं जो कि निन्दनीय है। करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

हर सपने को संकल्प में बदलें : राज्यपाल ने प्रदान किये मेडल

pahaadconnection

इंडिया हेम्प ऐक्सपो- 2023 को गुजरात टूरिजम का लोगो सपोर्ट प्राप्त हुआ –

pahaadconnection

राष्ट्र निर्माण हम सभी की बराबर जिम्मेदारी : राज्यपाल

pahaadconnection

Leave a Comment