Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नामांकन को लेकर व्यवस्था बैठक आयोजित

Advertisement

देहरादून। आज महानगर कार्यालय एवं टिहरी लोकसभा कार्यालय पर टिहरी लोकसभा की प्रत्याशी एवं सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के होने जा रहे हैं 26 मार्च को नामांकन को लेकर व्यवस्था बैठक आयोजित की गई। बैठक में टिहरी लोकसभा के प्रभारी विनय रोहिल्ला ने बताया कि 26 मार्च को टिहरी लोकसभा की प्रत्याशी अपना नामांकन करेंगी। नामांकन के लिए महानगर कार्यालय से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर घंटाघर चौक से पलटन बाजार होते हुए हर्ष उल्लास एवं ढोल नगाड़ों के साथ नामांकन के लिए डीएम कार्यालय जाएंगे। उन्होंने बताया कि टिहरी लोकसभा कई संस्कृतियों से विद्यमान है, हम सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित होकर एक नया संदेश देने का काम करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि यह सौभाग्य है कि नामांकन रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित होने वाले हैं। सभी कार्यकर्ता हजारों की संख्या में एकत्रित होकर नामांकन प्रक्रिया में प्रतिभा करेंगे। प्रत्याशी के नामांकन में जितना ज्यादा से ज्यादा जोश कार्यकर्ताओं में होता है वह आने वाले चुनाव परिणाम पर भी एक महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है।

Advertisement

कार्यक्रम में लोकसभा के सह प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, लोकसभा संयोजक रमेश चौहान, रायपुर विधायक उमेश शर्मा, कैंट विधायक सविता कपूर, सुनील उनियाल गामा, विनय गोयल, सीताराम भट्ट, कमली भट्ट, रविंद्र, सुरेंद्र राणा, विजेंद्र कल्याण, महानगर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, विनय उनियाल, उमा नरेश तिवारी, संकेत नौटियाल, प्रदीप कुमार, आशीष शर्मा, विपिन खंडूरी, रंजीत सेमवाल, शाकून उनियाल, मनीष पाल, देवेंद्र बिष्ट, अर्चना बागड़ी, मंडल अध्यक्ष राहुल लारा उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

लोकसभा निर्वाचन 2024 : पुलिस महानिदेशक ने ली बैठक

pahaadconnection

हमें अपनी बेटियों में बचपन से लीडरशिप का गुण विकसित करना होगा : कैबिनेट मंत्री

pahaadconnection

टेक ऑफ के समय हेली में आई तकनीकि खराबी

pahaadconnection

Leave a Comment