Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेशराजनीति

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान सम्मान समारोह में हुए शामिल

भूपेश बघेल
Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को राजनांदगांव विधानसभा के भर्रेगांव में आयोजित किसान सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे। करीब 10 हजार से अधिक भीड़ वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री बघेल दो घंटे की देरी से पहुंचे। अतिव्यस्त कार्यक्रम के बीच मुख्यमंत्री का जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष नवाज खान के नेतृत्व में ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

 

स्व. चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में विशाल किसान अन्नदाता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री ने हाथ जोडक़र लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री बघेल ने हजारों की भीड़ देखकर नवाज और उनके साथियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री का दोपहर बाद स्व. चंद्राकर की मूर्ति अनावरण का भी कार्यक्रम है। वहीं वह विभिन्न सोसायटियों के प्रबंधकों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री की अगुवानी के लिए राजनांदगांव जिले के आला नेता समारोह में शामिल हुए।

Advertisement

 

मुख्यमंत्री भर्रेगांव में जैसे ही पहुंचे, उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे कांग्रेसी नेताओं ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ खड़े खान ने हर कार्यकर्ता का मुख्यमंत्री से परिचय कराया। एक जनसैलाब के रूप में पहुंची भीड़ ने गगनचुंबी नारे लगाए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विकासखंडो के अंतर्गत कुछ मतदान केंद्रों के नाम और स्थल में आंशिक परिवर्तन

pahaadconnection

राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश

pahaadconnection

10.57 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment