Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिलाधिकारी ने दिए निर्वाचन व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश

Advertisement

देहरादून 14 अप्रैल। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने एनआईसी सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक करते निर्वाचन व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी बूथों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाते हुए बूथों पर मूलभूत सुविधाएं यथा बिजली, पानी, पेयजल,, शौचालय, रैम्प आदि सुविधाएं स्थापित रहें तथा इनका पोलिंग बूथों पर व्यवस्थाओं का चैकलिस्ट के अनुसार मिलान करते हुए सुविधा स्थापित की जाए। प्रत्येक बूथों की अद्यतन सूचना दूरभाष पर प्राप्त करते हुए, सभी बूथों पर सुगम सुविधाएं स्थापित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोलिंग पार्टियों को बूथों पर सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए आपसी समन्वय से कार्य करते हुए व्यवस्थाएं बनाई जाए। इस अवसर पर अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, नोडल एमसीएमसी तीरथपाल सिंह, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेग, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी त्रिपाठी सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सप्ताह के तीन दिन फील्ड भ्रमण करेंगे पंचायत अधिकारी

pahaadconnection

जन औषधि दिवस : जनउपयोगी दवाइयों की उपलब्धता बारे में दी जानकारी

pahaadconnection

उतराखंड की 25 वीं सालगिरह पर बनेगा विकास मॉडल का रोडमैप

pahaadconnection

Leave a Comment