Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड के बागेश्वर में दर्दनाक हादसा

Advertisement

बागेश्वर‌। उत्तराखंड के बागेश्वर में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग पर चिड़ंग के पास रविवार सुबह करीब पांच बजे एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शवों को बाहर निकला गया। जानकारी के अनुसार, मृतकों में तीन युवक एक ही गांव के थे। बताया जा रहा है कि युवक गांव में पूजा के लिए बागेश्वर में सरयू नदी से जल लेने आ रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव में नवरात्र के अवसर पर पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा के लिए गंगाजल लेने के लिए यह युवक रविवार तड़के बागेश्वर आ रहे थे। कार सड़क से होते हुए गदेरे में जा गिरी। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त कमल प्रसाद (26) पुत्र लक्ष्मण राम निवासी वडयूड़ा रीमा, नीरज कुमार (25) पुत्र हरीश राम निवासी जुनायाल दोफाड़, दीपक आर्या (22) पुत्र हरीश राम निवासी जुनायल दोफाड़, कैलाश राम (24) पुत्र देव राम निवासी जुनायल दोफाड़ के रूप में हुई है। दुर्घटना में मारे गए नीरज और दीपक सगे भाई बताए जा रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्य सचिव ने की कार्यों की समीक्षा

pahaadconnection

06 दिसम्बर को आयोजित होगा बूंखाल मेला।

pahaadconnection

उत्तराखंड आंदोलन के प्रत्यक्षदर्शी पत्रकारों का सम्मान

pahaadconnection

Leave a Comment