Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

ट्रेन से कट कर व्यक्ति ने की आत्महत्या

Advertisement

देहरादून। आज सिटी कंट्रोल द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना दी गई कि मोहकमपुर रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति द्वारा ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली गई है। सूचना पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई। मौके पर पहुंच कर देखा कि एक व्यक्ति का शव रेलवे पटरी पर ट्रेन से कट कर क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा था। शव की तलाशी में एक आधार कार्ड बरामद हुआ, जिस पर व्यक्ति का नाम अंकुर नरवाल पुत्र ओमप्रकाश नरवाल निवासी 1906 वार्ड नंबर 10 गली नंबर 13 रामगोपाल कालोनी रोहतक हरियाणा अंकित है। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों को घटना के संबध मे सूचित कर दिया। पुलिस का कहना हैं की जांच में पाया गया कि व्यक्ति का पारिवारिक विवाद चल रहा था। मृतक के शव को 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

बिना केमिकल के घर में ही बनाए वैसलीन। जाने कैसे बनाते हैं।

pahaadconnection

श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल : सीएम

pahaadconnection

मुख्यमंत्री के निर्देश : दो एयर एम्बुलेंस से एम्स दिल्ली शिफ्ट किये जायेंगे घायल चार वनकर्मी

pahaadconnection

Leave a Comment