Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 : नशा मुक्ति अभियान के तहत किया जागरूक

Advertisement

पिथौरागढ़। थाना बलुवाकोट व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत स्थानीय लोगों तथा एन.सी.सी. कैडेट्स को जागरूक करते हुये

लोगों को नये कानून के सम्बन्ध में भी जानकारियां प्रदान की।

Advertisement

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून से प्राप्त आदेश-निर्देशों के क्रम में मादक पदार्थों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा नशा उन्मूलन हेतु जनजागरुकता कार्यक्रम चलाये जाने हेतु सम्पूर्ण प्रदेश में विगत 01 मई से 02 माह का नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के आदेश पर, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न विद्यालयों, गांवों, कस्बों व स्थानीय बाजार में जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को नशा मुक्ति हेतु जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष बलुवाकोट अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम पय्यापौड़ी व ग्राम गुइंया में जाकर ग्रामीणों को तथा चौकी प्रभारी ऐचोली श्री शंकर सिंह रावत द्वारा नवोदय विद्यालय आठगांव सिलिंग में चल रहे एन.सी.सी. कैम्प में कैडेट्स को, नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक करते हुए नशा न करने हेतु प्रेरित किया गया तथा बताया गया कि किस प्रकार नशे के सेवन से व्यक्ति का मस्तिष्क, शरीर एवं सम्पूर्ण जीवन बर्बाद हो जाता है। सभी को देवभूमि को नशामुक्त बनाने के लिए इस अभियान को सफल बानाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई साथ ही चरस/ स्मैक/ शराब व अन्य अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/ तस्करी करने वाले लोगों के सम्बंध में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई । इस दौरान लोगों को नये कानून के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी दी गयी।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

श्री नितिन गडकरी ने रांची, झारखंड में 9400 करोड़ रुपये की 21 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

pahaadconnection

अब सूरत में कैंसर के मरीजों का इलाज होगा और भी आसान, पूरे दक्षिण गुजरात में मात्र सूरत में इलेक्ट्रा वर्षा मशीन भरत कैंसर हॉस्पिटल में 26 करोड़ के खर्च पर लाया गया, गरीब और मध्यमवर्गीय लोगो के लिए

pahaadconnection

छात्र राजनीति में सरकार का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे : एनएसयूआई

pahaadconnection

Leave a Comment