Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पिथौरागढ़ पुलिस ने बरामद किये 11 गुमशुदा

Advertisement

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल अभियान के पहले चरण में भौतिक सत्यापन के दौरान 15 दिन के अन्दर कुल 11 गुमशुदा व्यक्तियों को बरामद किया हैं।

गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरूषों की तलाश एवं पुनर्वास के लिये विगत 01 मई से 30 जून तक दो माह का प्रदेश भर में चलाये जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, नोडल परवेज अली के पर्यवेक्षण में एएचटीयू व जनपद पुलिस की ऑपरेशन स्माईल टीम गठित की गयी है। टीम द्वारा प्रथम चरण में गुमशुदाओं का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान टीम द्वारा कुल 11 गुमशुदाओं (महिला- 03, पुरूष- 02, नाबालिक बालिकाएं -07) को बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन स्माईल के तहत किये गये कार्य की स्थानीय जनता व गुमशुदाओं के परिजनों द्वारा सराहना की गयी। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऑपरेशन स्माईल टीम हेड कांस्टेबल तारा बोनाल, हेड कांस्टेबल दीपक खनका, कांस्टेबल निर्मल किशोर, कांस्टेबल रणवीर कम्बोज शामिल हैं।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड कोरोना अपडेट: राज्य के आठ जिलों में मिले 118 नए संक्रमित, एक मरीज की मौत

pahaadconnection

बोर्ड जेल वार्डर, फायरमैन के 3552 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, इन स्टेप से करे

pahaadconnection

वीआईपी रूट पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment