Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पुलिस ने 24 अतिक्रमणकारियों के किए चालान

Advertisement

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशन मे अतिक्रमण के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान तहत कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा कोटद्वार में दुकानदारों, रेड़ी ठेली वालों को अपनी दुकानों का सामान सड़क पर फैलाकर अतिक्रमण ना करने हेतु हिदायत दी गयी थी। साथ ही टैक्सी यूनियन के चालकों को भी बताया गया था कि वह अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही पार्क करें। अनावश्यक रूप से सड़कों पर अपने वाहनों को खड़ा ना करें, जिससे जाम की स्थिति पैदा न हो और यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल सके। पुलिस टीम द्वारा अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाते हुए जिन दुकानदारों व रेड़ी ठेली वालों द्वारा अपना सामान अनावश्यक रूप से फुटपाथों पर फैलाकर अतिक्रमण किया गया था ऐसे 24 व्यक्तियों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आरबीआई ने सभी बैंकों को 31 मार्च तक रविवार को खुले रहने का दिया आदेश

pahaadconnection

राज्यपाल ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित

pahaadconnection

प्रदेश भर में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

pahaadconnection

Leave a Comment