Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

स्ट्रांग रुम का औचक निरीक्षण

Advertisement

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा स्ट्रांग रुम का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव द्वारा आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के परिपेक्ष में ईवीएम मशीनों की सुरक्षा हेतु एलएसएम पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ में बनाये गए स्ट्रांग रुम का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा स्ट्रांग रुम की निगरानी हेतु लगाये गए सीसीटीवी कैमरों, वॉच टॉवर आदि को चैक किया गया तथा सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधि./कर्म. गणों को स्ट्रांग रूम में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने देने तथा स्ट्रांग रुम के आस-पास के क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घण्टे निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त पायी गई।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

आज से आयकर समेत कई बदलाव होंगे

pahaadconnection

जय श्री राम के जयकारो से गुंज उठा पंडाल

pahaadconnection

सहकारिता मंत्री ने किया वृहत अन्न भंडारण गृह का भूमि पूजन

pahaadconnection

Leave a Comment