Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पुलिस उपाधीक्षक ने किया पंजीयन केन्द्र का औचक निरीक्षण

Advertisement

चमोली। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद के गौचर में स्थापित पंजीयन केन्द्र का पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्रेशन चैक करने के उपरान्त ही वाहनों को आगे जाने की अनुमति देने के लिए निर्देशित किया।

Advertisement

आज पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग प्रमोद शाह द्वारा चारधाम यात्रा के दृष्टिगत गौचर में स्थापित पंजीयन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। वर्तमान में जनपद के गौचर पंजीयन केन्द्र पर पुलिस, पर्यटन व स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौजूद है व लगातार टीमों द्वारा आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है व भविष्य में आगे भी इसी प्रकार से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पंजीयन केन्द्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने, बिजली आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया। राज्य सरकार द्वारा चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। इस लिए रजिस्ट्रेशन भली-भांति चैक करने उपरान्त निर्धारित तिथि का पंजीकरण होने पर ही यात्रियों/वाहनों को जाने दिया जाए। बिना पंजीकरण के जनपद में आ रहे वाहनों को प्रवेश न दिया जाए तथा श्रद्धालु पंजीकरण के उपरान्त निर्धारित तिथि को ही श्री बद्रीनाथ एवं श्री हेमकुण्ड यात्रा पर आए इसके लिए लाउडहेलर की सहायता से लगातार अनाउंसमेंट करने के निर्देश दिए गए। गौचर बैरियर से पिछले 10 दिन में 120 वाहनों में 650 यात्रियों को बिना रजिस्ट्रेशन के कारण वापस भेजा जा चुका है। जबकि इस अवधि में बिना रजिस्ट्रेशन सवारियों को ले जाने वाले 05 वाहन स्वामियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा चालानी की कार्रवाई की गयी है। चमोली पुलिस की श्री बद्रीनाथ व हेमुकण्ड की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील है कि वे अपना पंजीकरण करने के उपरान्त ही यात्रा पर आयें व पुलिस प्रशासन द्वारा बनायी जा रही व्यवस्थाओं में सहयोग करें।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करना भारत की बढ़ती ताकत : सतपाल महाराज

pahaadconnection

उत्तराखंड के चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर चमोली जिला प्रशासन ने कमर कसनी शुरु कर दी

pahaadconnection

भारत और नेपाल के बीच धार्मिक महत्तता को प्रकट किया

pahaadconnection

Leave a Comment