Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पत्रकारिता दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन

Advertisement

देहरादून। डोईवाला समाजसेवी संस्था लोक हितकारी परिषद ने 30 मई पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने कहां की हरदौर में पत्रकारिता ने नए मुकामों को प्राप्त किया है। ग्रामीण पत्रकार तमाम अभावो के बावजूद अपने कार्यों को निष्ठा से अंजाम देते हैं। जी इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट में आयोजित विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी राजन गोयल ने कहा कि पत्रकारिता का पेशा चुनौती पूर्ण है, जिसमें निरंतर एक पत्रकार को खबरों के लिए जूझना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्र में जहां सुविधाओं का घोर अभाव है, वहां पर अल्प मानदेय में पत्रकारिता को करना एक चुनौती से कम नहीं है।

मुख्य वक्ता अधिवक्ता मनोहर सैनी, गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरदीप सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र बेलवाल, ग्राम प्रधान पंकज रावत, ताजेन्द्र सिंह ने कहा कि आज का दिन उन पत्रकारों को याद करने का है जो मिशन के भाव से अपने लेखन धर्म को निभाते हैं। पंडित जुगल किशोर शुक्ल की मशाल को आज भी जलाए रखने वाले पत्रकारों को अपनी कर्म साधना से पीछे नहीं हटना चाहिए। परिषद द्वारा पत्रकार नवल किशोर यादव, प्रियांशु सक्सेना, आशीष यादव, ज्योति, बॉबी शर्मा को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। जीं इंस्टिट्यूट के प्रबंधक डॉ. हेमचंद रयाल की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में परिषद के मंडलीय अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, मंडली महामंत्री महेंद्र अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष विनय जिंदल के अलावा अजय पाल सिंह यादव, सुशील वर्मा, उदित छेत्री, पूनम तोमर, सुषमा चौहान, राम मूर्ति ताई, प्रताप बस्सी, चंद्रभान पाल, सुदेश सहगल, अमित कुमार के अलावा इंस्टिट्यूट के चंद्रभूषण, गुरतेज, सौरभ, नीरज, पीयूष, करणवीर, विवांशु आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन

pahaadconnection

लोक कलाकारों ने किया संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

pahaadconnection

देहरादून नगर क्षेत्र में जमीन और भवनों का दाखिल खारिज करवाना महंगा हो सकता है।

pahaadconnection

Leave a Comment