Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

शान्ति व्यवस्थ भंग करने वाले दो लोग गिरफ्तार

Advertisement

पिथौरागढ़। आपस में लड़ाई झगड़ा कर शान्ति व्यवस्थ भंग करने वाले दो लोगों को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 135 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब व अन्य मादक पदार्थों की बिक्री, तस्की करने वाले तस्करों तथा लड़ाई-झगड़ा, हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध की जा रही कड़ी वैधानिक कार्यवाही के क्रम में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाने में प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रमेश राम पुत्र ठाकुर राम निवासी चुतरापानी थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़ व किशोर कोहली पुत्र ठाकुर राम निवासी चुतरापानी थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़ को आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 80 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही की गई तथा मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले 55 लोगों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

24 घंटे में 31 स्थानों पर वनाग्नि

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री ने सुनी डोईवाला में जनता की समस्याएं

pahaadconnection

नई पहल : गुब्बारों में फलदार पौध व बीज़ बांधकर जंगल में उड़ाए

pahaadconnection

Leave a Comment