Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उनियाल होंगे बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव में उक्रांद प्रत्याशी

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल नें बद्रीनाथ विधानसभा से दल के वरिष्ठ नेता वर्तमान में जिलाध्यक्ष चमोली जनपद श्री बच्ची राम उनियाल को मैदान में उतारने की घोषणा की जाती हैं। जनपद चमोली द्वारा पांच सदस्यों का पैनल केंद्र को भेजा गया था, पार्टी अध्यक्ष श्री पूरण सिंह कठैत जी नें श्री उनियाल की घोषणा की। दल दमखम के साथ उप चुनाव को लड़ेगा। दल का स्पष्ट मानना हैं कि बद्रीनाथ उप चुनाव जनता पर भाजपा नें थोपा हैं। मौका परस्ती की राजनीति भाजपा कर रही हैं कि बद्रीनाथ के विधायक को अपने दल में शामिल कर खेला खेल तो दिया हैं लेकिन बद्रीनाथ की जनता माकुल जबाब इनको देगी। कांग्रेस से भाजपा में आये विधायक खुद भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हैं। उन पर लगातार खुद भाजपा भ्रष्टाचार के आरोप लगाती रही हैं, लेकिन जीरो टोलरेन्स की सरकार और चाल चेहरा चरित्र की बात करने वाली भाजपा भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुकी हैं। उक्रांद चुनाव में जनता के बीच जाकर सरकार व पार्टी का नकाब हटाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

असल जिंदगी में बेहद बोल्ड है सिमरत कौर, बनेगी सनी देओल की ऑनस्क्रीन बहू

pahaadconnection

उपराष्ट्रपति ने की राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

pahaadconnection

Leave a Comment