Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

Advertisement

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में घटित हत्याकांड में देहरादून पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। देर रात्रि को देहरादून पुलिस टीम व हरिद्वार पुलिस टीम की संयुक्त घेराबंदी में अभियुक्त मनीष, योगेश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मनीष व योगेश द्वारा पुलिस की घेराबंदी देखकर पुलिस पर फायर किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त मनीष कुमार सिंह ग्राम नारायणगढ़ थाना रेवती जनपद बलिया उत्तर प्रदेश व अभियुक्त योगेश निवासी ललसाना थाना गंगानगर मेरठ उत्तर प्रदेश के पैर पर गोली लगी।एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्तों के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर एसएसपी हरिद्वार से वार्ता की गई। एसएसपी देहरादून द्वारा एसपी सिटी देहरादून को अभियुक्तों की जानकारी व कोऑर्डिनेशन के लिए के हरिद्वार भेजा गया। घायल बदमाशो को उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

30 सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक आयोजित

pahaadconnection

12 फरवरी को जनपद भ्रमण पर आ रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

pahaadconnection

विरासत साधना के साथ हुई कार्यक्रम की शुरूआत

pahaadconnection

Leave a Comment