Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

झाड़ फूंक के नाम पर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

Advertisement

कोटद्वार। झाड़ फूंक के नाम पर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला लैंसडाउन कोतवाली का बताया जाता है।पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में पौड़ी जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लैंसडौन मोहम्मद अकरम ने बताया कि पीड़िता ने पिछले दिनों लैंसडौन कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कोटद्वार के इन्दिरानगर आमपड़ाव निवासी एक ठेकेदार ने झाड़ फूंक के नाम पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। मामले की विवेचना कोटद्वार कोतवाली में तैनात महिला उपनिरीक्षक रचना को सौंपी गई। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सलमान उर्फ शमशी को लैंसडौन से गिरफ्तार कर लिया। सलमान को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रतियोगिताएं आयोजित

pahaadconnection

शराब तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही

pahaadconnection

आधुनिक टीकाकरण केंद्र में सीडीओ ने कराया अपने डेढ़ माह बेटे का टीकाकरण

pahaadconnection

Leave a Comment