Pahaad Connection
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

35 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में चालान

Advertisement

देहरादून। क्लेमनटाउन क्षेत्र में पुलिस द्वारा आज सत्यापन अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 35 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में चालान करते हुये  3,50,000 रूपये का किया जुर्माना किया  गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियो की चौकिंग/सत्यापन किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है, जिसके क्रम में आज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के मोरवाला, भारूवाला, सी 20 टर्नर रोड मे बाहरी राज्यो के व्यक्तियो, किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिग हेतु वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 200 किरायेदारो, संदिग्ध व्यक्ति सत्यापन किया गया तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 35 मकान मालिकों के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 03 लाख 50 हजार रूपये का जुर्माना किया गया।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड – पहाड़ के लोग जानते हैं पिछड़ने के बाद भी जीतना, राष्ट्रमंडल खेल बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने जीता गोल्ड

pahaadconnection

मुंबई के एक रेस्टोरेंट ने उर्फी ​​जावेद की एंट्री पर लगा दिया बैन

pahaadconnection

एनएसयूआई ने सौपा निदेशक माध्यमिक शिक्षा को ज्ञापन

pahaadconnection

Leave a Comment