Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

रक्त का कोई विकल्प नहीं : रोशन राणा

Advertisement

देहरादून, 30 जून। रक्त का कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि इसे बनाया नहीं जा सकता। जब तक कोई व्यक्ति रक्तदान नहीं करता, तब तक रक्त के अभाव वाले किसी दूसरे व्यक्ति का जीवन नहीं बचाया जा सकता है। इसीलिए रक्तदान करें और किसी के जीवित रहने का कारण आप बने। इन्हीं विचारों के साथ श्री महाकाल सेवा समिति पिछले कई वर्षों से प्रत्येक तीन माह में रक्तदान शिविर का आयोजन करता आ रहा  हैं। श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि वह खुद 60वी बार रक्तदान कर चुके हैं, और उनकी समिति ने श्री महंत देवेंद्र दास के आशीर्वाद से श्री गुरु राम राय दरबार साहिब परिसर में इस बार 21 वां स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। जिसमे  48 व्यक्तियों ने ब्ल्ड डोनेशन किया। स्वैच्छिक रक्तदान दाताओं को सम्मान और धन्यवाद देते हुए समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में आगे आना चाहिए। जिससे उनकी निशुल्क रक्त की जांच हो जाती है। रक्त का शुद्धिकरण होता है। रक्त कोशिकाएं स्वस्थ होती हैं आपका रक्तचाप संतुलित रखता है। रक्तदान शिविर में महापौर सुनील उनियाल गामा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लालचंद शर्मा, कथा व्यास सुभाष चंद्र जोशी, आचार्य विपिन जोशी ने दीप जलाकर आयोजन का शुभारंभ किया। समिति के बाल किशन शर्मा, संजीव गुप्ता, डॉ नितिन अग्रवाल, आयुष जैन, गौरव जैन, राहुल माटा, विनय प्रजापति, कृतिका राणा, अनुष्का राणा उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

अग्निवीर जनरल ड्यूटीज भर्ती रैली, उम्मीदवारों ने किया अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन

pahaadconnection

“प्रिंसिपल प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन” करेगा दो दिवसीय वैश्विक सम्मेलन का आयोजन

pahaadconnection

राज्यपाल ने राजभवन में आयोजित प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2023 के विविध स्टालों का अवलोकन किया

pahaadconnection

Leave a Comment