Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सब्जियों की कीमतों में उछाल

Advertisement

देहरादून। बारिश में आवक कम होने से सब्जियों की कीमतों में उछाल आ गया है। टमाटर का भाव फुटकर बाजार में दोगुना पहुंचने के साथ 80 रुपये किलो हो गया है। अन्य सब्जियों के दामों में भी वृद्धि होने से उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। फुटकर बाजार में कुछ दिन पहले तक 40 से 50 रुपये तक बिकने वाला टमाटर अब 80 रुपये किलो पहुंच गया है। आलू भी 40 रुपये किलो बिक रहा है। अन्य सब्जियों के दामों में भी उछाल आने से उपभोक्ताओं की रसोई का बजट बिगड़ रहा है। निरंजनपुर मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि बंगलूरू और महाराष्ट्र से टमाटर की आवक काफी कम हो रही है। इसकी वजह से टमाटर महंगा हो गया है। मंडी सचिव ने बताया कि अन्य सब्जियों की आवक पर भी बारिश का असर पड़ा है। बंगलूरू और महाराष्ट्र से नई टमाटर की फसल आगामी 10 दिनों में तैयार हो जाएगी। बारिश कम होते ही आवक बढ़ने से कीमतें गिरने लगेंगी। यूपी और अन्य जगहों से भी बारिश कम होते ही आवक बढ़ने की उम्मीद है। फुटकर में आलू 40, टमाटर 80, प्याज 60, लहसून 240, फ्रेंच बीन्स 120, भिंडी 40,  शिमला मिर्च 80, अदरक 240 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सुधारीकरण के दृष्टिगत प्रस्तावों के निर्देश महज औपचारिक नहीं : डीएम

pahaadconnection

किसानों के मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय पहले अपना रिपोर्ट कार्ड दें उमेश कुमार : गरिमा मेहरा दसौनी

pahaadconnection

जिले के 168 माध्यमिक विद्यालयों में 884 बड़े एलईडी टीवी के क्रय आदेश जारी

pahaadconnection

Leave a Comment