Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कांग्रेसियों ने लिया भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प

Advertisement

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी द्वारा चलाए जा रहे जनसंवाद से जन समर्थन कार्यक्रम आज रायपुर विधानसभा के केसर वाला में आयोजित किया गया। जिसमें रायपुर विधानसभा के सभी 24 वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। कांग्रेस नेता सूरज सिंह नेगी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट व क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़े प्रभु लाल बहुगुणा ने कहा कि आज पूरे प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की जुमलेबाजी से तंग आ चुकी है और वह चाहती है कि प्रदेश के अंदर परिवर्तन आए। जब नगर निकाय के चुनाव होंगे तो इस बार जनता जुमलेबाजों को सबक सिखाएगी और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी द्वारा चलाए जा रहे जनसंवाद से जन समर्थन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवीन जोशी ने कहा कि रायपुर विधानसभा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। भाजपा ने कभी भी लोगों के विकास की बात नहीं करी, वह सिर्फ अपने वह अपने उद्योगपतियों की मदद करती है और लोग आज बुरी तरह से अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। श्री जोशी ने कहा कि जिस दिन भी देहरादून के अंदर नगर निकाय के चुनाव होंगे तो यहां से भारतीय जनता पार्टी का सुपड़ा साफ होना तय है। जन संवाद कार्यक्रम को मिल रहे अपार समर्थन से खुश होते हुए श्री जोशी ने कहा कि हम देहरादून नगर निगम के सभी 100 वार्डों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे व समस्याओं का निवारण करने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आज सभी कांग्रेस जनों को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की दमनकारी नीतियों से जनता को राहत दिलाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी ने कहा कि आज हम सब लोगों को यह संकल्प लेना होगा कि हम कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा कर भारतीय जनता पार्टी का सफाई करने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर नवीन जोशी के अलावा प्रदीप जोशी, राजेंद्र शाह, आशीष नौटियाल, देवेंद्र कुमार, सरिता बिष्ट, मुकेश, रेखमी, अनिल छेत्री, प्रतिमा, देवानंद मैथानी, स्वर्णिम कुमार, अनमोल, राजेश डोगरा, विनीत डोंगल, सत्येंद्र पंवार, ललित बद्री, महेश जोशी, सौरभ उनियाल, आनंद बहुगुणा, मनीष मेनन, रिपु धवन,हुकम सिंह गड़िया आदी मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जल स्रोतों के सतत प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा सम्मेलन : विधानसभा अध्यक्ष

pahaadconnection

रक्षा मंत्री ने रोम में इटली के रक्षा उद्योग जगत के शीर्ष कारोबारियों से की मुलाकात

pahaadconnection

मसल्स को मजबूत करेगी पीली सरसों : मसालों और तेल में करें इस्तेमाल दूर भगाएं बीमारियां

pahaadconnection

Leave a Comment