Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

Advertisement

देहरादून, 18 अगस्त। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की मुख्य सतर्कता अधिकारी, श्रीमती रश्मिता झा, द्वारा टीएचडीसी के कॉर्पोरेट कार्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024 का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के विभिन्न परियोजनाओं एवं कॉर्पोरेट कार्यालय में कार्यरत  सतर्कता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि केंद्रीय सतर्कता आयोग के अधिदेश के अनुरूप सभी फोकस क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए एवं साथ ही निवारक सतर्कता के साधन के रूप में स्कूलों, कॉलेजों, निकटवर्ती ग्राम सभाओं, नगरीय-कस्बों और टीएचडीसी के विभिन्न परियोजना कार्यालयों, स्थलों  तथा सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टेशन, गंगा घाटों, मुख्य बाज़ारों आदि  पर सतर्कता जागरूकता संबंधी गतिविधियों के व्यापक प्रचार एवं प्रसार हेतु नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाए। इसके अतिरिक्त “सत्यनिष्ठा  की संस्कृति  से राष्ट्र  की समृद्धि” की थीम पर समाज के प्रख्यात वक्ता एवं आध्यत्मिक संस्थाओं के प्रमुख वक्ताओं की सभाओं में उद्घोष करवाने तथा साथ ही सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान, राष्ट्र निर्माण में सत्यनिष्ठा के महत्व के बारे में कर्मचारियों और आम नागरिकों में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित कराने हेतु निर्देशित किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रधानमंत्री ने दी पिथौरागढ़ को 4200 करोड़ की सौगात

pahaadconnection

मिले उपहार : बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान

pahaadconnection

पिथौरागढ़ पुलिस का नशा मुक्ति अभियान लगातार जारी

pahaadconnection

Leave a Comment