Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्यपाल ने दी ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई

Advertisement

देहरादून 25 अगस्त। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।  उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके उपदेश हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि यह पर्व सभी के जीवन में प्रेम, शांति और सद्भावना का संचार करेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाएं, और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। राज्यपाल ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर देश एवं प्रदेश में शांति, सौहार्द और समृद्धि की कामना की है।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीमा क्षेत्र में सघन निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

pahaadconnection

उत्तराखण्ड में आयोजित होगी 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो

pahaadconnection

बीआरओ के महानिदेशक ने की सीएम से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment