Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर

Advertisement

देहरादून, 7 अगस्त। उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देशन में पराविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा स्थानीय कैंट कन्या इंटर कॉलेज गढ़ी कैंट देहरादून में एंटी ड्रग कैंपेन के तहत एएनटीएफ फोर्स के सहयोग से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में छात्राओं को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभाव के बारे में बताया गया। शिविर में उप निरीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की उप निरीक्षक प्रेरणा द्वारा छात्राओं को नशीले पदार्थ के दुरुपयोग के लक्षण जैसे भूख न लगना, स्वभाव में अचानक बदलाव आना, शरीर में असामान्य गधआना, खेलकूद में मन ना लगना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वही प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा छात्राओं को बताया गया कि बच्चों को इन आदतों से रोकने के लिए अभिभावकों का क्या दायित्व, विद्यार्थियों को क्या करना चाहिए, एवं शिक्षकों का क्या दायित्व बनता है के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओ को उच्च न्यायालय से प्राप्त एंटी ड्रग्स लघु पिक्चर भी प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई। एंटी टास्क फोर्स प्रभारी उप निरीक्षक दीपक मैठाणी द्वारा ड्रग्स एवं कानून की जानकारी छात्रों को दी गई एवं अंत में नशे के खिलाफ शपथ भी सभी अध्यापकगणो एवं छात्राओ को दिलाई गई इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ निधि खंडूरी कॉलेज की अध्यापिकाए एवं कॉलेज की ढाई सौ छात्राएं उपस्थित थी।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कम मतदान वाले बूथों पर अब 75 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य, स्वीप अभियान तेज

pahaadconnection

सर्राफा व्यापारी के यहाँ हुयी चोरी का खुलासा, 230 ग्राम सोना बरामद

pahaadconnection

आईपीएस कैडर में प्रोन्नत पुलिस सेवा के अधिकारियों ने की सीएम से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment