Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सचिव ने किया “उत्तराखण्ड निवास”के चल रहे कार्यों का निरीक्षण

Advertisement

देहरादून, 08 सितम्बर। सचिव राज्य सम्पति विभाग विनोद कुमार सुमन ने रविवार को नई दिल्ली स्थित निर्माणाधीन “उत्तराखण्ड निवास” के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने “उत्तराखण्ड निवास” निर्माण कार्यों का मुआइना करते हुये कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य मे हो रही देरी को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। उनके द्वारा कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्यों को तेज गति से समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिये। सचिव विनोद कुमार सुमन ने निर्माणाधीन उत्तराखण्ड निवास में विभिन्न कक्षो तथा गाडियों की पार्किंग व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। इस निरीक्षण के दौरान उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधिशासी अभियन्ता श्री राकेश चंद तिवारी, उत्तराखण्ड सदन के विशेष कार्याधिकारी श्री रंजन मिश्रा तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सहकारिता के 2 लाख नए सदस्य 30 नवंबर तक बनाने के निर्देश

pahaadconnection

सदस्यता कार्यक्रम 10 फरवरी तक चलाने का निर्णय

pahaadconnection

रेड कलर के आउटफिट में परी सी खूबसूरत लगीं उर्वशी रौतेला, तस्वीरों को देखकर फैंस हुए मदहोश

pahaadconnection

Leave a Comment