Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

भगवान गणेश जी पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Advertisement

देहरादून। श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति गढ़ी कैंट के पंडाल में आज प्रातः पंडित संजय जोशी ने विधि विधान से भगवान श्री गणेश जी की विशेष पूजा अर्चना की और प्रातः कालीन विशेष आरती की गई। दिन भर भक्तों ने भगवान गजानन के दर्शन कर शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति के संरक्षक आचार्य डाक्टर आचार्य बिपिन जोशी ने बताया दिन में बच्चों के लिए भगवान गणेश जी पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों भगवान गणेश जी के सुंदर -सुंदर स्वरूपों को कैनवास पर उकेरा। आगामी 10 सितंबर को विजई बच्चों को पुरुस्कृत किया जाएगा। शाम को भजन मंडलियों द्वारा भजनों की प्रस्तुति के साथ -साथ सुंदर झांकियों का प्रदर्शन और आरती की गई। इस अवसर पर आज समिति के छोटे कार्यकर्ता आर्यन थापा का जन्म दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सुधा विजय, भगवती जोशी, आजीव विजय,नीलम विजय, गीता जोशी, राजीव विजय, अंजू विजय, भार्गव जोशी आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

दिल्ली सरकार और MCD 16 फरवरी को मेयर चुनाव के लिए सहमत

pahaadconnection

डीएम ने किया एनजीओ का आभार व्यक्त

pahaadconnection

शांतिकुंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष संगोष्ठी

pahaadconnection

Leave a Comment