Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नवनियुक्त जिलाधिकारी ने की सांसद से मुलाकात

Advertisement

देहरादून। टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह के देहरादून स्थित आवास पर देहरादून के नवनियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल जी व जिला विकास अधिकारी अभिनव शाह जी द्वारा माननीय सांसद महोदया से शिष्टाचार भेंट की गयी। मुलाकात के दौरान सांसद महोदया जी द्वारा जनपद में भारत सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं, विकास कार्यो, स्मार्ट सिटी, और नगर निगम के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के  सम्बन्ध में जिलाधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी से विस्तृत चर्चा की गयी। जनपद के अंतर्गत आने वाले टिहरी संसदीय क्षेत्र से जुड़े इलाकों में मानसून, आपदा के कारण क्षतिग्रस्त रास्तों/ सड़कों एवं जलभराव को मरम्मत करवाने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे आमजनमानस को हो रही समस्याओं का समाधान किया जा सके। सांसद द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि उपरोक्तानुसार समस्याओं के समाधान हेतु उक्त क्षेत्रों में जाकर परिस्थितियों का आंकलन करते हुये यथा शीघ्र ही समस्याओं का उचित निराकरण किया जाये। सांसद ने अधिकारीयों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दोनों अधिकारी युवा और ऊर्जावान हैं। आशा है कि वे जनहित से जुड़े कार्यों/ एवं जन समास्याओं को नई सोच एवं रणनीती के साथ प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करेंगे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना : मुख्यमंत्री

pahaadconnection

पाइन हॉल स्कूल के छात्रों ने आसरा बालिका आश्रय गृह में क्रिसमस की खुशियाँ फैलाईं

pahaadconnection

हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास

pahaadconnection

Leave a Comment