Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Advertisement

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विश्वकर्मा जयंती पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा नवनिर्माण एवं सृजन के देवता हैं। विश्वकर्मा जयंती का यह पर्व प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उद्यमियों, शिल्पियों व श्रमवीरों को सम्मानित करने का भी अवसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि शिल्प, कला, विज्ञान और तकनीक के अधिष्ठाता विश्वकर्मा द्वारा दिखाए गए जनकल्याण के मार्ग को अपनाकर देश एवं उत्तराखण्ड की उन्नति में योगदान देने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश की तरक्की तभी संभव है जब उस प्रदेश के लोग जनकल्याण के मार्ग को अपनाकर विकास में अहम भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस अवसर पर हमें निर्माण के क्षेत्र में नई तकनीक का उपयोग कर देश एवं प्रदेश के विकास में भागीदार बन कर राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लेना होगा।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

नितिन गडकरी ने इसरो को बधाई दी

pahaadconnection

धामी सरकार के सकारात्मक निर्णयों से आंदोलनकारियों का सरकार पर विश्वास हुआ मजबूत

pahaadconnection

नये भारत के निर्माता हैं कर्मयोद्धा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : तरविंदर सिंह मारवाह

pahaadconnection

Leave a Comment