Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

वर्चुअल माध्यम से मसूरी विधानसभा में सदस्यता अभियान की समीक्षा

Advertisement

देहरादून, 28 सितंबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज पार्टी पदाधिकारियों शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से मसूरी विधानसभा में सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सदस्यता अभियान के अंतर्गत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी आने वाले तीन रविवार को अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा आज विगत 10 वर्षो में देश हित में हुए अभूतपूर्व फैसलों और विकास कार्यों का ही परिणाम है, कि आज जन जन भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान भी किया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी कमली भट्ट, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, राकेश रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा सहित कई लोग वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड में केंद्रीय बजट से शुरू होंगे 40 हजार करोड़ के काम : सीएम

pahaadconnection

एक बार फिर उत्तराखण्ड को मायूस कर गए मोदी : गरिमा माहरा दसौनी

pahaadconnection

उत्तराखंड समाचार: दो पीसीएस अधिकारी मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव नियुक्त, सरकार ने जारी किए आदेश

pahaadconnection

Leave a Comment