Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

एसएसपी देहरादून के सख्त रुख का असर, यातायात पुलिस आयी एक्शन मोड में

Advertisement

देहरादून, 10 अक्टूबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को सेलाकुई विकासनगर हाइवे में ई -रिक्शा चालको द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से ई -रिक्शाओ के संचालन तथा उससे यातयात व्यवस्था बाधित होने की शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात को यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा एवं वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु विकासनगर/सेलाकुई हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने /नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।  निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 10/10/2024 को यातायात पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर विकास नगर सेलाकुई हाइवे में चेकिंग अभियान चलाया गया।  चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 120 वाहनों के  चालान किए गए, जिसमें 22 ई रिक्शा वाहनों को सीज किया गया , 97 चालान एम0वी0 एक्ट की धाराओं में किए गए तथा 6500/- रुपए सयोजन शुल्क वसूला गया।  उक्त कार्रवाई के दौरान ई-रिक्शा चालकों को हाईवे पर न चलने की हिदायत दी गई साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के प्रति भी जागरूक किया गया।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

आदिवासी महिला को निर्वस्त्र घुमाने की घटना से कांग्रेस के मातृ शक्ति मॉडल की खुली पोल

pahaadconnection

अनर्गल बयानबाजी पर उतर आया भाजपा नेतृत्व : करन माहरा

pahaadconnection

भाजपा सरकार ने दिया अपने नेताओं को अत्याचार करने का लाईसेन्स : करन माहरा

pahaadconnection

Leave a Comment