Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सप्ताहभर तक चलेगा एम्स का जन-जागरूकता अभियान

Advertisement

ऋषिकेश, 14 अक्टूबर। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान होने वाली मृत्यु दर को कम करने हेतु जन जागरूकता के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश द्वारा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए ट्रॉमा रथ रवाना किया गया। इस दौरान सप्ताह भर तक विभिन्न कॉलेजों और अस्पतालों में जाकर ट्राॅमा विभाग के हेल्थ केयर वर्कर आघात चिकित्सा के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे। ’ट्राॅमा रथ अभियान’ के तहत रविवार को एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर एम्स के ’ट्रॉमा रथ’ को रवाना किया। साथ ही उन्होंने संस्थान के गेट नंबर 2 पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक साईकिल रैली को भी चीला के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि सड़कों पर वाहनों की अधिकता के कारण सड़क दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके लिए जरूरी है कि आम लोगों को इन दुर्घटनाओं को कम करने के प्रति जागरूक किया जाय और मृत्यु दर को कम करने के सभी उपायों पर अमल किया जाय। प्रो. मीनू सिंह ने इस दिशा में ट्राॅमा विभाग द्वारा संचालित सप्ताह व्यापी जागरूकता कार्यक्रम को बहुलाभकारी बताया। ट्राॅमा विभाग के हेड व वरिष्ठ ट्राॅमा सर्जन प्रो. कमर आजम ने इस अभियान की व्यापक जानकारी दी और बताया कि आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से एम्स के ट्राॅमा रथ को विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया है। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजन सचिव डाॅ. नीरज कुमार, डाॅ. मधुर उनियाल, डाॅ. रूबी कटारिया ,ए.एन.एस महेश देवस्थले, अखिलेश उनियाल  शशिकान्त, कादिर खान, मनोज, दिनेश लोहार सहित कई अन्य शामिल थे। उधर सोमवार को इस अभियान से संबन्धित एक अन्य कार्यक्रम में एम्स के ट्राॅमा सेन्टर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक पशुलोक शाखा के प्रबन्धक यशकान्त बडोला के साथ यू के से आए डॉक्टर सेल्वा कुमार ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में 30 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक विभागाध्यक्ष डॉक्टर गीता नेगी, ट्रॉमा के विभागाध्यक्ष डॉक्टर कमर आजम, डॉक्टर नीरज कुमार, डॉक्टर रूबी कटारिया, सीएनओ रीता शर्मा, डीएनएस कमलेश बैरवा, दिनेश लुहार, दीपेंद्र नेगी, वरुण अश्वथि, राम प्रसाद आदि मौजूद थे। सोमवार को ही ट्राॅमा रथ डीएसबी स्कूल पहंुचा। यहां ट्राॅमा विशेषज्ञों ने स्कूली बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी देकर दुर्घटनाओं को कम करने के कई उपाय बताए। बताया गया कि इस वल्र्ड ट्राॅमा डे पर इस इस वर्ष की थीम वर्कप्लेस इंजूरी प्रिवेन्शन एण्ड मैनजेमेन्ट रखी गयी है। विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान एएनएस महेश देवेस्थले, शीला, राखी, उमराव, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश

pahaadconnection

पर्यटन विकास विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्श में साहसिक पर्यटन कार्यक्रम के अंतर्गत राफ्टिंग प्रषिक्षण कार्यक्रम का  शुभारंभ

pahaadconnection

मनुष्य को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करते है श्रीमद् भागवत कथा के प्रेरक आख्यान

pahaadconnection

Leave a Comment