Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सीएम ने दी उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ

Advertisement

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की सभी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा की इस शुभ अवसर पर राज्य निर्माण में अपना योगदान देने वाले सभी अमर शहीदों और आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ और आप सभी की सुख-समृद्धि की कामना करता हूँ। आज युवा उत्तराखण्ड अपनी स्थापना के 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, इस वर्ष हम राज्य स्थापना दिवस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षाओं के अनुरूप देवभूमि रजत उत्सव के रूप में मना रहे हैं। आज हमारा राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ते हुए हर यथासंभव प्रयास के साथ नित्य नए विकास के लक्ष्यों को प्राप्त कर रहा है। राज्य की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक मूल्यों के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ करते हुए, देवभूमि को विकसित और आदर्श राज्य बनाने के लिए हम सब मिलकर अपना योगदान दें। एक बार पुनः आप सभी को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मंत्री ने किया प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों के साथ सीधा संवाद

pahaadconnection

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने की विकास कार्यों की समीक्षा

pahaadconnection

Microsoft और Google के बार्ड के बाद, मेटा एआई चैटबॉट की दौड़ में शामिल हो रहा है

pahaadconnection

Leave a Comment