Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

चल रहे कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए : गणेश जोशी

Advertisement

देहरादून, 06 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अपने देहरादून स्थित कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में चल रहे कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए तथा जो कार्य अभी लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से वार्ड-6, दून विहार, बृजलोक कॉलोनी, ग्राम पंचायत सेरकी, सहस्त्रधारा, सिंगली पंचायत, ग्राम पंचायत चंद्रोटी, ग्रामसभा सिल्ला के शेरा गाँव, घन्तु का सेरा सहित अन्य क्षेत्रों में आरसीसी पाइप, सुरक्षा दीवार एवं जल निकासी से संबंधित निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि शासन स्तर पर लंबित प्रस्तावों को भी शीघ्रता से स्वीकृति दिलाई जाए ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

वर्षों पुरानी चली आ रही कार्य प्रणाली को जिलाधिकारी ने एक झटके में बदला

pahaadconnection

सीएम ने दी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को दूरभाष पर बधाई

pahaadconnection

सीएम ने किया पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित

pahaadconnection

Leave a Comment