Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी लोकपर्व ‘इगास’ की बधाई

Advertisement

देहरादून 11 नवम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास-बग्वाल की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि देवभूमि उत्तराखण्ड की लोक कला, संस्कृति एवं परंपराएं अत्यंत समृद्ध हैं। उत्तराखण्ड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ अपने विशिष्ट लोक नृत्यों, त्यौहारों और मेलों से अपनी अनोखी पहचान बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराते हैं और उससे जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। राज्यपाल ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर अपने संदेश में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी सभी प्रदेशवासियों से अपनी बोली-भाषा के संरक्षण और गांव से जुड़ने का आग्रह किया था। यह हम सभी के लिए जरूरी है कि हम अपने गांव-घर जाकर इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाएं और अपनी सांस्कृतिक धरोहर का सम्मान करते हुए इगास-बग्वाल की परंपरा को जीवंत बनाए रखें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कच्ची अदरक के अनोखे उपायो को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

pahaadconnection

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्री हेमकुण्ट साहिब यात्रा के लिए जाने वाले प्रथम जत्थे को किया रवाना

pahaadconnection

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेता फिल्मकार के. विश्वनाथ का 92 वर्ष की आयु में निधन

pahaadconnection

Leave a Comment